Indore Missing Couple: इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस में रोजाना नए मोड़ सामने आ रहे हैं। दंपत्ति राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉन्ग घूमने गए थे। 2 जून 2025 को मेघालय के शिलांग में राजा का संदिग्ध हालत में शव मिला था जिसके बाद से पत्नी सोनम लापता चल रही थी, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। दरअसल, सोनम को राजा रघुवंशी की हत्या का संदिग्ध माना जा रहा है। बता दें कि सोनम की वापसी के लिए उसके परिवारवालों ने धार्मिक उपायों का भी सहारा लिया था।
टोटके का लिया था सहारा
जब से सोनम के पति राजा की लाश मिली थी, तभी से सोनम के परिवार वाले दुखी थे। इस बीच उनके जानने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें एक पंडित जी के बारे में बताया, जिनके कहने पर सोनम के पिता ने अपनी बेटी की वापसी के लिए टोटका किया था।
ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम का हाथ, मेघालय के DGP का सुपारी किलिंग पर बड़ा खुलासा
घर के बाहर टांगी थी सोनम की उल्टी तस्वीर
पंड़ित जी के कहने पर सोनम के पिता ने अपने घर के बाहर सोनम की उल्टी तस्वीर लटकाई थी। तस्वीर के साथ एक नारियल भी बांधा गया था। पंडित जी ने सोनम के पिता से कहा था कि, ‘बेटी जिंदा है। थोड़ा समय लगेगा लेकिन वो सुरक्षित लौटेगी।’ अब जब सोनम जिंदा मिल गई है तो लोग पंडित जी के दावे को सच मान रहे हैं। हालांकि ये पंड़ित जी कौन हैं और कहां रहते हैं, इसकी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
क्या सोनम ने राजा को मारा?
बता दें कि सोनम को राजा की हत्या का संदिग्ध माना जा रहा है। सोनम को गाजीपुर पुलिस ने एक ढाबे से गिरफ्तार किया है। सोनम ने अपनी लोकेशन अपनी मां को फोन के जरिए बताई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हालांकि, इस बीच मेघालय पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सोनम को देने होंगे इन 5 सवालों के जवाब, पति राजा रघुवंशी का हत्यारा मान रही मेघालय पुलिस
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines