Indore Missing Couple: इंदौर के दंपत्ति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी, जो अपने हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए हुए थे। इस केस में राजा की मौत हो चुकी थी, जिनकी लाश 2 जून को मिली थी। वहीं, उनकी पत्नी लापता थी, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। उसे गाजीपुर पुलिस ने एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सोनम ने अपनी लोकेशन के बारे में खुद अपनी मां को फोन करके बताया था। इंदौर पुलिस भी मामले की जांच के लिए गाजीपुर जा रही है। पुलिस हिरासत में कैद सोनम से पुलिस किन-किन सवालों के जवाब मांगेगी? आइए जानते हैं।
हत्या का मकसद क्या था?
पुलिस के मुताबिक, सोनम ने 3 लोगों को हायर किया था ताकि राजा की हत्या की जा सके। यह सवाल जरूरी है कि सोनम, जिसकी शादी हाल ही में हुई थी, उसे अपने नवविवाहित पति के खिलाफ ऐसा कदम उठाना पड़ा? क्या यह कोई व्यक्तिगत विवाद था, वित्तीय मसला या कोई अन्य रहस्यमय कारण था।
गायब क्यों हुईं और गाजीपुर कैसे पहुंचीं?
सोनम को राजा की हत्या का संदिग्ध माना जा रहा है। राजा की लाश मिलने के बाद से ही वह गायब थी। हालांकि, मेघालय पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उसे आज सुबह गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में यह अहम सवाल है कि अगर उसने हत्या नहीं की है, तो वह क्यों गायब थी। साथ ही, वह मेघालय से गाजीपुर कैसे आई?
ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम का हाथ, मेघालय के DGP का सुपारी किलिंग पर बड़ा खुलासा
आखिरी बार पति राजा रघुवंशी से क्या बातचीत हुई?
पुलिस सोनम से यह सवाल भी कर सकती है कि उनकी अपने स्वर्गीय पति राजा से आखिरी बार क्या और कब बात हुई थी। क्या उनकी हत्या के पीछे कोई कारण ऐसा भी था, जो अचानक उभरा हो या क्या राजा उनसे किसी बात को छिपाए हुए थे?
हमलावरों से संपर्क कैसे और कब हुआ?
अब तक की मिली जानकारी में पता चला है कि सोनम में हत्या की साजिश की थी और इस काम को अंजाम देने के लिए उसने कैसे हमलावरों को हायर किया था। क्या ये लोग पहले से मेघालय में थे या वहीं, इन लोगों से सोनम की मुलाकात हुई? पुलिस यह भी पूछ सकती है कि क्या सभी हमलावरों में से पहले से सोनम किसी के संपर्क में थी।
सबूत कहां हैं, और क्या छिपाया गया?
मेघालय पुलिस को राजा के शव के पास कोई सबूत नहीं मिले थे। साथ ही राजा की सोने की अंगूठी और चेन भी गायब थी। ऐसे में यह भी संभावनाएं हैं कि सोनम ने ही इन चीजों को चुराया था। वहीं, पुलिस का दावा है कि राजा की मौत किसी धारदार हथियार से हुई थी, तो वह हथियार कहां छुपाया गया है?
अभी कहां है सोनम?
सोनम फिलहाल गाजीपुर में हैं। उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है और मेघालय पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। सोनम को अचेत अवस्था में पकड़ा गया है, ऐसे में उनका मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी की पहली तस्वीर गाजीपुर से आई सामने, मां को फोन कर क्या बोली?
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines