MP Indore Love Jihad : मध्य प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। इस बार बीजेपी के मुस्लिम नेता के बेटे एक हिंदू युवती के साथ धरे गए। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दोनों को थाने ले गए और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नेता के बेटे और युवती से पूछताछ कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?
यह पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर का है, जहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अल्पसंख्यक नेता शरीफउद्दीन काजी के बेटे फरहान को 24 वर्षीय युवती के साथ पकड़ा। जब एक कार्यकर्ता वहां से फरहान को ले जाने लगा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अन्य कार्यकर्ता भी आ गए और दोनों को पकड़कर थाने लेकर चले गए।
यह भी पढे़ं : नाम बदला…प्रेम जाल में फंसाया…फिर धर्म बदल कर किया निकाह, यूपी में लव जिहाद का एक और मामला
बीजेपी आईटी सेल के एक नेता ने हिंदू जागरण मंच पर उठाए सवाल
जहां भाजपा आईटी सेल से जुड़े एक नेता ने सोशल मीडिया पर हिंदू जागरण मंच की कार्रवाई को गुंडागर्दी बताया तो वहीं हिंदू जागरण मंच के कन्नू मिश्रा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं आकाश विजयवर्गीय, एकलव्य गौड़ और गौरव रणदीव को पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढे़ं : गुना में लव जिहाद: हिंदू युवती से बेरहमी की हदें पार, जख्मों पर मिर्ची, चीखी तो होंठ पर फेवीक्विक
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया बड़ा आरोप
इसे लेकर हिंदू जागरण मंच ने कहा कि अगर बीजेपी के ही कुछ पदाधिकारी ऐसे मामलों में विरोध करेंगे तो सनातन धर्म की बेटियों की रक्षा कैसे की जा सकती है? इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में तहरीर दी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता के बेटे के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की तो वहीं फरहान ने झूठा आरोप लगाकर मारपीट का दावा किया।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
20 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
21 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines