Indore home tutor misdeed case: मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां की एमजी रोड पुलिस ने 26 साल की होम ट्यूटर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जिसके बाद आरोपी सुनील दीक्षित, रिश्तेदार रानी व अन्य के खिलाफ जां शुरू की गई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुनील उसका रिश्तेदार है। 2014 में एक प्रोग्राम से आते समय घर छोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद वह रास्ते में बहाने से चिमनबाग के एक रिश्तेदार के यहां ले गया। यहां उसकी रानी नाम की रिश्तेदार ने पीने को कोल्ड ड्रिंक दी। जिसके पीते ही वह बेसुध हो गई। यहां आरोपी सुनील ने उससे रेप किया और रानी व सुनील ने वीडियो बनाया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप किया जाने लगा।
आरोपी ने उसके वीडियो वायरल भी किए
आरोपी धमकी देते थे कि वे उसके बारे में गलत फैला देंगे। आरोपी ने उसका बार-बार रेप किया। उसका 8 बार अबॉर्शन करवाया गया। उसको नशा देकर रेप किया जाता। कई होटलों में आरोपी उसको लेकर गया। अब आरोपी अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव दे रहा है। आरोपी ने उसके कई वीडियो वायरल भी किए हैं। लोग मुझे देख इन वीडियो के बारे में बातें करते हैं।
यह भी पढ़ें-भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर भी महादेव ऐप में लगा सट्टा, 30 से ज्यादा सेलिब्रिटीज हैं ईडी के रडार पर
आरोपी शादीशुदा है। उसने पति से बचने के लिए उसके सारे डॉक्यूमेंट ले लिए थे। जिनके ऊपर लोन भी लिया है। उसकी कई किस्तें बाकी हैं। जब उसने दूसरे लड़के से शादी की कोशिश की, तो आरोपी ने उसको धमकी दी। अब आरोपी ने उससे मां, दादी और उसके जेवर ले लिए हैं। जिनकी कीमत 20 लाख है। आरोपी ने उसको हवाला के जरिए पैसे भी भेजे थे। जब वह दुबई घूमने गई थी। आरोपी ने वहां से उससे सोना मंगवाया था।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines