Indore Crime: मध्यप्रदेश के इंदौर में बाधा दूर करने के नाम पर मां-बेटे ने 22 साल की लड़की के मुंह और हाथ पर जलता हुआ कपूर रख दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट भी की, जिसमें उसका दांत टूट गया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी मां पर मारपीट और बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
भाई और मां को कमरे के बाहर बैठा दिया
यह घटना बाणगंगा इलाके के भागीरथपुरा की है जहां, 22 साल की युवती को उसकी मां और भाई लेकर पहुंचे थे। यहां आरोपी गुरमीत उर्फ सोनू और उसकी मां ने पीड़िता की बाधा दूर करने की बात की। इस दौरान साथ आए युवती के भाई और मां को कमरे के बाहर बैठा दिया गया और अंदर बंद कमरे में युवती को मुक्के मारे गए, इससे उसके आगे के दांत टूट गए, जब वह चिल्लाने लगी तो उसके भाई ने दरवाजा ठोंका। इस पर आरोपी ने बीच में टोकने से मना कर बाहर रहने के लिए बोला।
जीभ पर रख दिया जलता कपूर
इसके बाद आरोपियों ने युवती की जीभ पर जलता कपूर रख दिया, जिससे वह झुलस गई। जब बाद में युवती की मां ने दरवाजा ठोंका तो आखिर में आरोपी ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अपनी बेटी की हालत देख मां घबरा गई और चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मां-बेटे दोनों पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होंगे मतदान, 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को मिलेगी खास सुविधा
10वीं की छात्रा से छेड़छाड़
ऐसे ही एक अन्य घटना में खजराना पुलिस ने 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में इलाके के ही रहने वाले युवक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक वह निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। सोमवार को जब वह स्कूल से घर आ रही थी, तभी आरोपी ने छात्रा को रोका और उसकी कमर में हाथ डालकर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आए दिन उसका पीछाकर अश्लील कमेंट्स भी करता है। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों आरोपी को पकड़कर थाने लाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines