राजा रघुवंशी के हत्यारों का पहला वीडियो आया सामने, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया जाएंगे पेश

Raja Raghuvanshi Killers First Video : राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजा के हत्यारों का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस तीनों को अदालत ले जाती हुई दिखाई दे रही है।

sonam raja raghuvanshi

राजा और सोनम रघुवंशी।

Raja Raghuvanshi Killers First Video : राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गाजीपुर से कई दिनों से गायब चल रही सोनम भी पकड़ी गई। इस बीच राजा रघुवंशी के हत्यारों का पहला वीडियो सामने आया है। पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही है।

विज्ञापन

इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच और शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। पुलिस तीनों आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस द्वारा तीनों हत्यारों को ले जाते हुए वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोनम का पहला बयान आया सामने

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने अपने पहले बयान में कहा कि वह आरोपी नहीं है, बल्कि उसे अगवा किया गया था। गाड़ी में बैठाकर उसे गाजीपुर के ढाबे में छोड़ा गया। उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया था। उसके साथ शिलांग में लूटपाट की घटना हुई थी। सोनम ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को ये जानकारी दी है।

विज्ञापन

ये हैं तीनों आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में विशाल चौहान, राज कुशवाह और आकाश राजपूत तीन आरोपी हैं। पुलिस अदालत में तीनों आरोपियों की रिमांड मांग सकती है, ताकि राजा रघुवंशी की हत्या का राज खुल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ