सामने आई राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हमला किए जाने की पुष्टि

Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सिर पर दो गहरे घाव मिले हैं, धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं सोनम का कहना है कि वह आरोपी नहीं बल्कि पीड़िता है।

Indore Couple

राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। राजा रघुवंशी का शव तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया गया था। उसके शरीर पर कई जख्म पाए गए थे, जिससे पहले ही हत्या की आशंका जताई गई थी।

विज्ञापन

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि राजा की सिर पर आगे और पीछे से धारदार हथियार से हमला किया गया था। रिपोर्ट में दो गहरे घाव के निशान मिले हैं। इससे यह स्पष्ट है कि उसकी हत्या बेहद निर्ममता से की गई थी। पुलिस ने पहले से ही अंदेशा जताया था कि उसकी हत्या किसी पेड़ काटने वाले धारदार हथियार से की गई है।

विज्ञापन

गुवाहाटी से लाया गया था हत्या का हथियार

सूत्रों के अनुसार, राजा की हत्या के लिए जो हथियार इस्तेमाल किया गया था, वह गुवाहाटी से लाया गया था। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी अब खुद को बेगुनाह बता रही है। उसका कहना है कि उसका अपहरण किया गया था और वह खुद इस अपराध की पीड़िता है।

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि सोनम घटना के बाद अंडरग्राउंड हो गई थी और जब तलाशी अभियान तेज हुआ, तभी वह सामने आई। पुलिस ने सोनम को मुख्य आरोपी बताया है।

बता दें कि राजा का शव पहाड़ियों से बरामद किया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद ही यह अंदाजा लगाया गया था कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। जांच-पड़ताल में पुलिस को एक गाइड ने अहम सुराग दिए थे कि अंतिम बार राजा और सोनम के साथ तीन अन्य लोग भी देखे गए थे।

विज्ञापन

ये सुराग मिलने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी थी। अब इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और सभी को लेकर पुलिस मेघालय जाना चाहती है, ताकि इस हत्याकांड के राज पर्दा हटाया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ