---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘भाड़े के गुंडों से करवाई हत्या’ राजा रघुवंशी मामले में मेघालय के मंत्री का बड़ा बयान

Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या पर मेघालय के पर्यटन मंत्री का बयान सामने आया है। सोनम ने प्रेम प्रसंग के चलते भाड़े के गुंडों से हत्या करवाई। पुलिस की जांच को मेघालय के मंत्री ने सराहाना की है।

मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। मामले में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद तीन और आरोपियों को पकड़ा गया है। अब इस हत्याकांड को लेकर मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने भी बड़ा बयान दिया है।

मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि यह मामला स्पष्ट रूप से एक प्रेम त्रिकोण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को नियुक्त किया था। उन्होंने मामले को सात दिनों में सुलझाने के लिए विशेष जांच दल (SIT) की सराहना की।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, “मामले में चार आरोपी हैं, जिनमें सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी है, जबकि बाकी तीन आरोपी, विशाल सिंह चौहान, राज सिंह, और आनंद कुर्मी भाड़े के हत्यारे हैं। ये सभी इंदौर के निवासी हैं।”

मेघालय पुलिस की सराहना

पुलिस पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर पॉल लिंगदोह ने कहा कि इस मामले को सुलझाने में पुलिस ने सक्षम और तेज कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, “हमने यह साबित कर दिया है कि हमारे पास एक सक्षम पुलिस बल है। राज्य के रूप में, हम देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भविष्य में इस तरह के मामलों को रोकने के लिए स्थानीय पर्यटन समुदाय से संवाद और सहयोग बढ़ाया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : शुरुआती पूछताछ में सोनम का चौंकाने वाला दावा, पति की हत्या को लेकर कही ये बात

---विज्ञापन---

बता दें कि सोनम और राजा रघुवंशी हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे, जहां से दोनों लापता हो गए थे। इसके बाद राजा रघुवंशी क्षति-विक्षति शव बरामद किया गया था। जिसके बाद अधिकारियों ने हत्या की आशंका जताई थी। अधिकारियों ने इसके बाद पूछताछ तेज कर दी थी। एक स्थानीय गाइड ने बताया था कि सोनम और राजा के साथ उसने तीन अन्य लोगों को भी देखा था।

First published on: Jun 09, 2025 03:46 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola