इंदौर में इस तरह हुई भैंसों की चोरी, किसान सुबह दूध निकालने गया तो हुआ मामले का खुलासा
Edited By Arpit Pandey

Indore Buffalo theft
Edited By Arpit Pandey

Indore Buffalo theft
Indore News: इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सिंहासा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां घर के बाहर बंधी हुई तीन भैंसों को चोर चोरी करके ले गए। इस पूरी घटना को रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया। सुबह-सुबह जब किसान भैंस का दूध निकालने के लिए पहुंचा तो उसे पूरा माजरा समझ आया।
भैसों की चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोर एक पिकअप वाहन में भैंसों को भरकर ले जाते दिखे। जिसके बाद किसान ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। लेकिन भैंसों की चोरी का यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
किसान ने बताया कि चोर घर के बाहर बंधी हुई तीन भैंसों को पिकअप वाहन में भर कर देवास की मंडी में ले जाकर बेच दिय। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी नम्बर से गाड़ी मालिक की पहचान कर विशाल नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद विशाल ने पप्पू नाम के एक और शख्स का नाम लिया। जिसकी तलाश में पुलिस ने सिंहासा के पास विश्नोदा गांव का होना बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि किसान की शिकायत पर पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। घर से कुछ दूरी पर मुकेश चाय वाले की होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें पिकअप वाहन दिखाई दिया था। जिसमें भैंसों को भरकर ले जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि भैंसों को भी बरामद कर लिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: