यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! मध्य प्रदेश और दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स के लिए जरूरी खबर, 3 ट्रेनें 18 दिन नहीं दौड़ेंगी

Delhi Madhya Pradesh Train

Delhi Madhya Pradesh Train

मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच ट्रेन में सफर करने वाले लोग ध्यान दें। जबलुपर से दिल्ली के बीच चलने वाली 3 ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। सिंगरौली से दिल्ली जाने वाली एक वीकली ट्रेन को भी रद्द किया गया है। इसके बाद रिजर्वेशन काउंटर पर रिफंड लेने के साथ ही वैकल्पिक ट्रेनों में आरक्षण के लिए पैजेंसर की भारी भीड़ जमा हो गई है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर वॉशेबल एप्रॉन की मरम्मत चल रही है। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के CPRO राहुल श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। इसके चलते जबलपुर-दिल्ली जाने वाली 3 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। निरस्त की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्कक्रांति एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर MP संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी 28 सितंबर तक रद्द करने का फैसला लिया गया है। गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 11 सितंबर से 28 सितंबर 2023 तक तथा गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 12 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 एवं 24 सितंबर 2023 को तथा गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 2-2 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी।

ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों में आक्रोश

उल्लेखनीय है कि जबलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों ने एक महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था। इसके बाद सोमवार को सफर करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। इतना ही नहीं कई यात्रियों ने टिकट बुक कराने के साथ-साथ वापसी की टिकट भी कन्फर्म करा ली थी। जब रेलवे प्रशासन की तरफ से ट्रेनों को रद्द किया तो यात्रियों में आक्रोश भर गया। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन निरस्त करने की सूचना समय पर नहीं दी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ