Watch Video: 'जिन औरतों के पति बूढ़े होते हैं...' कांग्रेस MLA केपी सिंह का बयान वायरल, माफी भी मांगी

MP Election Congress MLA KP Singh Video Viral On Woman

MLA KP Singh

MP Election Congress MLA KP Singh Video Viral On Woman: एमपी की पिछोर सीट कांग्रेस के 6 बार के विधायक केपी सिंह का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक एक बैठक के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। केपी सिंह कहते हैं कि जिन औरतों के पति बूढे़ होते हैं, उन औरतों के साथ दूसरे मर्द सोने आते हैं। उनके पतियों से कुछ नहीं होता हैं कुछ भी उनके बस का नहीं है।

विज्ञापन

भाजपा ने साधा निशाना

वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। इस सीट पर भाजपा ने इस बार प्रीतम सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। महिलाओं पर इस अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। वीडियो के वायरल होने के बाद केपी सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उनके इस बयान से अगर किसी भावना आहत हुई है तो वे क्षमा चाहते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि एमपी में इस साल दिसंबर तक चुनाव प्रस्तावित है। दोनों ही पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी है। जहां एक तरफ भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पूरे प्रदेश में जनसभा करने में जुटी है। कुल मिलाकर चुनावी चैसर की बिसात बिछ चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ