हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मैहर के नरोरा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण के लिए किया जा रहा अवैध खनन, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
illegal mining satna

MP News: सतना जिले में एक बार फिर अवैध खनन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सतना जिले की मैहर तहसील में आने वाली नरोरा ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर बावड़ी से पटिया गांव तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन सड़क बनाने के लिए ठेकेदार अवैध खनन कर रहा है। इस बात की शिकायत सतना जिले के कलेक्टर से की गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों गांवों के बीच बनने वाली सड़क के लिए मध्य प्रदेश शासन की आर ई एस पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने मार्ग स्वीकृत किया है, जिसका ठेका दीपू कंस्ट्रक्शन सतना प्रोपराइटर पिंकू सिंह को स्वीकृत किया गया है।

pic 1

और पढ़िए – CM शिवराज ने पंचायतों को किया सम्मानित, सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 7 करोड़ रुपए

दीपू कंस्ट्रक्शन अवैध रूप से पटिया गांव के पास सरहांजी नदी से बिना प्रशासन की अनुमति के 50 से 100 डंपर का अवैध उत्खनन कर रहा है, जिसका इस्तेमाल सड़क निर्माण में अपने मुनाफे के लिए किया जा रहा है। नदियां मध्य प्रदेश शासन की संपत्ति होती हैं, जहां से किसी भी प्रकार का खनन करने के लिए शासन से अनुमति लेनी पड़ती है। लेकिन बिना अनुमति के ही खनन किया जा रहा है।

और पढ़िए – दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद बेटे ने VD शर्मा से की मुलाकात, दिया बड़ा बयान

सतना कलेक्टर से की गई शिकायत

इस मामले में नदी में बने स्टॉप डैम को छतिग्रस्त कर स्टॉप डेम की सामग्री को डब्ल्यूबीएम जीएसवी बतौर रोड में डाला गया है, जिसके बाद इस मामले की शिकायत सतना जिले के कलेक्टर से की गई है। खास बात यह है कि अवैध खनन के लिए नदी पर बने स्टॉप डेम को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इसलिए कलेक्टर से इस मामले में नुकसान की भरपाई और दण्डात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें