Apache Helicopter Landing: भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की मध्य प्रदेश में एहतियातन लैंडिंग

IAF Apache Helicopter, Precautionary Landing, Apache Helicopter Landing, Madhya Pradesh, Bhind

IAF Apache Helicopter Precautionary Landing: भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की सोमवार को मध्य प्रदेश के भिंड में एहतियातन लैंडिंग की गई। अधिकारियों ने कहा कि पायलट ने हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी देखी और एहतियातन लैंडिंग करने का फैसला किया। अधिकारियों ने कहा कि पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा कि अपाचे एएच -64 हेलीकॉप्टर ने रूटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग के दौरान भिंड के पास एहतियाती लैंडिंग की। सभी चालक दल और विमान सुरक्षित है। सुधार दल साइट पर पहुंच गया है।”

विज्ञापन

AH-64 अपाचे दुनिया का सबसे एडवांस मल्टीरोल कॉम्बैट हेलीकॉप्टर

बता दें कि एएच-64 अपाचे दुनिया का सबसे एडवांस मल्टी-रोल लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। भारतीय वायु सेना के पास 22 AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है। 2020 में बोइंग ने भारतीय सेना के लिए छह और अपाचे हेलीकॉप्टरों के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ