Husband Tortured His Wife: मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला थाने में एक अजीबोगरीब केस दर्ज हुआ है। पति के रोज- रोज के तानों से परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन उसे तलाक देने की धमकी देता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। इन सबकी वजह मेरी कम हाइट है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कम हाइट के लिए ताने मारता पति
महिला ने पुलिस को बताया कि कम हाइट होने की वजह से वह हमेशा मेरा अपमान करता है। मुझसे सारे रिश्ते खत्म करना चाहता है। ताने मारता है और कहता है कि मैं उसके सामने बकरी हूं और वह मेरे सामने ऊंट है। इस तरह की बातें वह मेरे सामने करता है। न मेरा फोन उठाता है, न मुझ लेने मायके आता है। मुझसे कोई बात भी नहीं करता है। मेरे पति की बहन और मेरी ननद भी मुझे कहती हैं कि मेरे भाई को तू पसंद नहीं है। पूरा परिवार मुझे प्रताड़ित करता है। रोज- रोज के तानों से परेशान होकर महिला ने अपने पति रविन्द्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े: चार साल का बच्चा अपनी सहपाठी को दे आया सोने के बिस्किट, बच्ची के मां-बाप अनोखे गिफ्ट को देखते ही रह गए दंग
लीगल कार्रवाई के बाद होगा फैसला
मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत ने बताया कि एक शिकायत मिली है, जिसमें शादी के बाद हाइट को लेकर इशू है। महिला की हाइट कम होने के कारण उसका पति उसको रखना नहीं चाहता है। उसके पति को बुलाया गया है। दोनों की काउंसिलिंग होगी। अगर बात नहीं बनी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines