---विज्ञापन---

देश

Odisha Bus Accident: 5 लोगाें को मौत की नींद सुलाने वाले एक्सीडेंट का सच आया सामने

Odisha Bus Accident: ओडिशा के पुरी से बंगाल की राजधानी कोलकाता जा रही बस जाजपुर जिले में पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Odisha Bus Accident: ओडिशा के जाजपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बस कोलकाता जा रही थी। इस दौरान जाजपुर में फ्लाईओवर से गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे 16 के बाराबती पुल पर हुई। यह बस उड़ीसा के पुरी से कोलकाता जा रही थी। स्थानीय थाने के प्रभारी निरीक्षक तपन कुमार वाणीक ने बताया कि हादसे में 4 पुरुष और 1 महिला की मौत हो गई. लगभग 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 30 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

---विज्ञापन---

सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुख

जानकारी के अनुसार बस में 50 यात्री सवार थे। बस ओडिशा के पुरी शहर से कोलकाता जा रही थी। इस दौरान जब वह जाजपुर पहुंची तो फ्लाईओवर से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को बस से निकालकर हाॅस्पिटल पहुंचाया गया।  पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Baba Ramdev Updates: रामदेव को सजा मिलेगी या माफी? आज बाबा के माफीनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है कि आखिरकार कैसे बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई? हालांकि पुलिस ने हादसे के पीछे बस के ब्रेक फेल होने, अनियंत्रित होने या चालक को नींद आने जैसे कारणों का अंदेशा भी जताया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 3-3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार

First published on: Apr 16, 2024 07:28 AM

End of Article

About the Author

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola