बारिश बनी आफत! 6 लोगों की मौत; श्रीनगर में झेलम में नाव पलटी, 3 अभी भी लापता

श्रीनगर में बी बी कैंट सेना मुख्यालय के पास स्थित झेलम नदी में स्कूली बच्चों से भरी एक नाव पलट गई। नाव में बच्चों के अलावा कई लोग भी सवार थे। फिलहाल सेना और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी है।

Srinagar Boat Capsized

नाव पलटने के बाद बचाव अभियान में जुटा एसडीआरएफ का दल.

Srinagar Boat Capsized: श्रीनगर की झेलम नदी में मंगलवार सुबह नाव पलटने से 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त नाव में 12 से अधिक लोग सवार थे। वहीं 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है। जानकारी के अनुसार नाव गांदरबल से बटवारा जा रही थी। हादसे के बाद सेना और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।

विज्ञापन

बचाव दल ने अभी तक 4 लोगों के शव बरामद किए हैं। इनकी पहचान गुलजार अहमद (41), शबीर अहमद (26) 32 और 18 साल की दो महिलाओं के तौर पर हुई है। इसके अलावा तीन अन्य को नदी से निकाला गया है। वहीं 3 लोगों की अभी भी तलाश जारी है। मामले की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि हादसा सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ। वहीं बारिश के कारण नदी में पानी का जलस्तर ज्यादा था इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया था।

विज्ञापन

आसपास के लोगों की मानें तो स्थानीय लोग रोजाना नाव से गांदरबल से बटवारा जाते हैं। आज जो नाव पलटी है उसमें भी रोजाना की तरह कई स्कूली बच्चे और अन्य लोग सवार थे। वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि बीते 48 घंटे से लगातार बारिश के कारण झेलम के पानी का जलस्तर बढ़ गया था जिससे नाव पलट गई। वहीं नाव हादसे पर नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नाव पलटने की खबर से बेहद चिंतित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित और शीघ्रता से बचा लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ