हरदा से पहले के वो 4 हादसे, जब जल उठा मध्य प्रदेश, एक में गई थी 79 लोगों की जान

Harda Factory Blast Madhya Pradesh Explosion: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट ने लोगों के जख्म ताजा कर दिए हैं।

Harda Factory Blast

Harda Factory Blast: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट।

Harda Factory Blast Madhya Pradesh Explosion: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में सुबह 11 बजे तेज धमाका हुआ। इसके बाद लोगों के चीथड़े उड़ गए। हरदा हादसे ने न केवल प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पहले हुए कई हादसों के जख्म भी ताजा कर दिए हैं। आइए आपको हरदा से पहले हुए उन 4 हादसों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने देश को स्तब्ध कर दिया था।

विज्ञापन

हरदा हादसे ने पेटलावद हादसे की याद दिलाई

हरदा से पहले झाबुआ के पेटलावद में बड़ा हादसा हुआ था। मामला 12 सितंबर 2015 का है। यहां सुबह-सुबह जिलेटिन छड़ों के गोदाम में तेज विस्‍फोट हुआ। इस भीषण अग्निकांड में 79 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी की ही हो गई थी मौत, 7 को किया बरी

जानकारी के अनुसार, यह ब्लास्ट मकान में अवैध रूप से रखी जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर से हुआ। हादसे के बाद देखते ही देखते चारों ओर लाशों का ढेर लग गया। इसका मुख्य आरोपी पेटलावद निवासी राजेंद्र कांसवा था।

विज्ञापन

हालांकि खुद उसकी भी इस विस्‍फोट में मौत हो गई थी। बाद में पेटलावद हादसे के सभी सात आरोपियों को जिला अदालत ने बरी कर दिया गया। इस हादसे में सजा के नाम पर थानाधिकारी की 1,600 रुपये की वेतनवृद्धि भी रोकी गई थी।

विज्ञापन

खैरी के हादसे में चली गई थी 26 लोगों की जान

इसी तरह बालाघाट जिले के किरनापुर में 2015 और खैरी में 2017 में ब्लास्ट हुआ। किरनापुर के हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए थे।

https://twitter.com/pardeep5889/status/1754795867935035449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1754795867935035449%7Ctwgr%5E79007fcb24c16eba2a67765e9b97461094a20438%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fmadhya-pradesh%2Fmadhya-pradesh-explosion-update-harda-firecracker-factory-blast-fir-registered%2F571821%2F

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम खैरी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। यह धमाका 7 जून 2017 को हुआ। बताया जाता है कि यह ब्लास्ट अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ था। इस तेज धमाके के बाद 26 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

दमोह में भी हो चुका है हादसा

वहीं दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो चुका है। इसमें सात लोगों की जान गई थी। दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री में 30 अक्टूबर 2023 को विस्फोट हुआ था। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता की मौत हो गई थी। उनके साथ छह अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

फैक्ट्री मालिकों के पास लाइसेंस थे

वहीं हरदा हादसे की बात की जाए तो पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आईजी नर्मदापुरम इरशाद वली ने हालांकि इसे अवैध रूप से संचालित होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिकों के पास इसके लाइसेंस थे। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसे नियमानुसार चलाया जा रहा था या नहीं। इरशाद वली ने आगे कहा कि हमारा पूरा ध्यान अभी रेस्क्यू पर है। इस हादसे में घायलों को उचित इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ