Harda Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आई है। यह पूरी घटना मगरधा रोड की फैक्ट्री की है। ब्लास्ट करीब 11.40 बजे हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम को हरदा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। पटाखा फैक्ट्री में घायल हुए कुछ लोगों को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएम मोहन यादव ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही डॉक्टरों को सही से इलाज करने के सख्त निर्देश दिए है।
तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई
विस्फोट की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी घटनास्थल की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। इस कमेटी में एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद, प्रमुख सचिव संजय दुबे और लोक निर्माण विभाग के सचिव आर के मेहरा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में फिर हुआ ब्लास्ट, अब तक 13 की मौत, कलेक्टर-एसपी पर गिर सकती है गाज
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: हरदा की पटाखा फैक्ट्री का मालिक कौन? प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
यह भी पढ़ें: हरदा में ब्लास्ट के बाद लोगों ने पेश की मिसाल, सड़क पर उतरकर संभाली ट्रैफिक की कमान, देखें वीडियो
कहा दोषियों को बख्शेंगे नहीं
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा है कि आगजनी की घटना के दोषियों को नहीं छोड़ेंगे। सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। घायलों का बेहतरी से इलाज हो यह पहली जिम्मेदारी है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines