Gwaliors gurjar disturbance case: गुर्जर महाकुंभ के बाद हुए उपद्रव को लेकर लगातार पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि हजारों लोगों की भीड़ ने महाकुंभ के बाद कलेक्ट्रेट सहित अन्य इलाकों में जमकर बवाल किया था। अब मामले में पुलिस ने भीड़ को उकसाने के आरोपों के चलते कांग्रेस विधायक और कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले में मुरैना के कांग्रेस विधायक राकेश मवई पर FIR दर्ज की गई है।
उधर, ग्वालियर के कांग्रेस नेता साहब सिंह पर के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अभी तक लगभग 11 उपद्रवियों को काबू करके जेल भेजा गया है। वहीं, 6 आरोपी अभी फरार बताए गए हैं। जिनके खिलाफ तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की ओर से अनुशंसा की गई है कि 50 लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद किए जाएं। ये वही लोग हैं, जो उपद्रव में शामिल थे।
यह भी पढ़ें-कनाडा से बेहतर और सस्ती पढ़ाई वाले देश, भारतीय छात्र आसानी से कर सकते हैं अप्लाई
यूपी के दो नेताओं को भी किया गया है नामजद
इस मामले में पुलिस यूपी के एक विधायक और सांसद को भी नामजद कर चुकी है। बिजनौर के एमपी मलूक नागर और सरधना से विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में यूनिवर्सिटी थाने में बलवा का केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर समाज की मांगों को लेकर गुर्जर समाज की ओर से रैली का आयोजन किया गया था। जिसके बाद भड़के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। पथराव करके एसपी और डीसी की गाड़ियां तोड़ दी गई थीं। ये सभी लोग ग्वालियर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए थे। जिसके बाद काफी नुकसान सरकारी संपत्ति को पहुंचाया गया था।
पुलिस ने बल प्रयोग कर काबू किया था दंगा
सोमवार को हुए मामले में देशभर से गुर्जर समाज के लोग जुटे थे। प्रशासन से सभा के लिए परमिशन मांगी गई थी। दोपहर को 3 बजे ये लोग ज्ञापन देने आए थे। यह रैली मिहिर भोज की प्रतिमा पर विवाद के चलते गुर्जर समाज की ओर से निकाली गई थी। समाज के लोग अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हुंकार भर रहे थे। गुर्जर समाज ने मिहिर भोज के नाम वाली पट्टी, जो शहर में लगी है, में अपना सरनेम जोड़ दिया था। लेकिन लोगों को बाद में पता लगा कि इसको ढक दिया गया है। जिसके बाद ये लोग उग्र हो गए थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ भीड़ को कंट्रोल किया था।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines