मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल इस समय अपने ग्वालियर प्रवास पर हैं। इस दौरे के दौरान मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का एक विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रेस्टोरेंट में खाने के लिए जगह न मिलने पर दबंगई करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने फूड विभाग की टीम बुलाकर सैंपलिंग कराई। वीडियो में रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को PSO धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, वायरल होने वाला यह वीडियो रेस्टोरेंट के किचन का सीसीटीवी फुटेज है, जिसे मालिक की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
रेस्टोरेंट के मालिक का क्या आरोप?
इस घटना का CCTV फुटेज शेयर करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर आरोप लगाया कि उन्होंने रेस्टोरेंट में जगह न मिलने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और झगड़ा करने के बाद जबरन फूड सेफ्टी टीम को बुलाकर सैंपलिंग कराने को लेकर हंगामा किया। हालांकि, इस हाई वोल्टेज हंगामे के बाद देर रात तक मंत्री पटेल और रेस्टोरेंट के मालिक के बीच बात हुई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर शहर के बड़े व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। ये सभी व्यापारी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। व्यापारियों का कहना है कि जानकारी मिली थी कि कोई मंत्री बनकर जबरन रेस्टोरेंट में बात कर रहा है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद साफ हुआ कि ये सच में मंत्री जी हैं। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे, तो आम जनता और व्यापारी क्या करेंगे? एकजुट हुए व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या हुआ उस वक्त?
वहीं, रेस्टोरेंट के कर्मचारी मनीष का कहना है कि उन्हें फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट से लोकेंद्र नाम के अधिकारी का कॉल आया था कि मंत्री जी खाना खाने कुछ ही देर में रेस्टोरेंट पहुंचेंगे। कुछ देर बाद विभाग से दूसरे अधिकारी का कॉल भी मंत्री जी की टेबल बुक करने के लिए आया। ऐसे में जब मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर पहुंचे और टेबल बुक होने की बात कही, मनीष ने बताया कि उसने सिर्फ यह पूछा कि आप कौन से मंत्री हैं और आपकी बुकिंग किसने कराई है। मनीष का आरोप है कि इस बात पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आगबबूला हो गए और उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। यहां तक कि वह रेस्टोरेंट की किचन में घुसकर अधिकारियों को बुलाकर सैंपलिंग की कार्रवाई कराई। इस दौरान रेस्टोरेंट के सेकंड ऑनर के साथ मंत्री के PSO ने धक्का-मुक्की की। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
यह भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर पत्नी को किडनैप कर बड़े भाई-पिता से कराया रेप, जबलपुर का केस
कोर्ट तक जाएंगे मालिक
रेस्टोरेंट के मालिक ने सीसीटीवी जारी करते हुए अपने अधिवक्ता एडवोकेट अवधेश तोमर को भी मौके पर बुला लिया। एडवोकेट अवधेश तोमर ने बताया कि मंत्री होते हुए उन्होंने स्टाफ के साथ जिस तरह का बर्ताव किया है, वह गलत है। यदि रेस्टोरेंट संचालक को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह उनके कहने पर मामले को लेकर कोर्ट की दहलीज पर जाएंगे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines