हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

17 साल के लड़के से पड़ोसी ने किया कुकर्म, फिर चला ब्लैकमेलिंग का खेल, मामला दर्ज

विज्ञापन

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग लड़के से रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो बनाकर उसे कई दिनों से ब्लैकमेल भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

घटना ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके के चार शहर का नाका क्षेत्र की है, जहां एक 17 साल के नाबालिग लड़के के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इस मामले में पीड़ित के पड़ोसी अभय सिकरवार पर आरोप है। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़ित ने इस घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी तो, आरोपी ने वीडियो नाबालिग के परिवार वालों को भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित और उसके परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी जानें-MP: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में पसरा मातम

कर रहा था पैसों की मांग

पुलिस एसपी राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक अगस्त महीने में नाबालिग छात्र उसके पड़ोसी अभय सिकरवार के पास बैठा हुआ था, तभी अभय ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और इस घटना का मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित छात्र ने आरोपी को रुपए भी दिए, लेकिन आरोपी उसको बार-बार ब्लैकमेल कर अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था और साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए भी मांग रहा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें