धार: मध्यप्रदेश के धार में दो किशोरों के डूबने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मिली सूचना के अनुसार धार के बगड़ी के पास बाछनपुर में दो किशोर बुधवार दोपहर में घर से नहाने निकले थे। इस दौरान नहाते वक्त पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई।

तालाब के पास पड़े कपड़ों को देखकर हुई आशंका

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे का पता उस वक्त लगा जब ग्रामीणों ने रोड पर खड़ी बाइक देखी, इसके बाद जब पानी से भरी तलाई के पास जाकर देखा तो दो बच्चों के कपड़े वहां पड़े थे। ग्रामाणों ने अनहोनी की आशंका देखकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

नवमीं व दसवीं के छात्र थे किशोर

इसके बाद तलाई में दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। वहीं, तलाई में पानी अधिक होने की वजह से ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए, जिसके बाद जेसीबी से पानी से भरी तलाई के एक सिरे को फोड़कर पानी कम किया गया, पानी कम होने के बाद रेस्क्यू टीम के द्वारा दोनों लड़कों के शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृत लड़कों की उम्र 15 और 16 वर्ष थी तथा वे बाछनपुर स्कूल में कक्षा नवमीं व दसवीं के छात्र थे। मामले को लेकर नालछा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है और इसकी आगे की जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ