‘छात्राओं, कपड़े उतारो-तुम्हारे पास मोबाइल तो नहीं…’ सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने ये क्या कर दिया?

MP Crime News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सरकारी स्कूल के छात्राओं की कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। इसके बाद भड़के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

Girls Take off Clothes in Government School

Indore Crime News

Girls Take off Clothes in Government School: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में मोबाइल लाने के आरोप में छात्राओं के कपड़े उतरवा लिए गए। मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल की कुछ छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। जिससे ये पता लगाया जा सके कि कक्षा में मोबाइल फोन कौन लाया था। इसके बाद छात्राओं के परिजन आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन

छात्राओं के परिजनों ने मल्हारगंज थाने में मामला दर्ज करवाया। शिकायत के अनुसार बड़ा गणपति इलाके में स्थित सरकारी शारदा गर्ल्स हायर सैकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक कक्षा में मोबाइल बजने के बाद लड़कियों को टाॅयलेट में ले गए और उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि इस दौरान छात्राओं के साथ मारपीट भी की गई। स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि शिक्षक उसे टाॅयलेट में ले गए और उनके कपड़े उतरवाए।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

शिकायत के अनुसार न सिर्फ कपड़े उतरवाए गए बल्कि शिक्षकों ने कहा कि अगर मोबाइल लाने की बात स्वीकार नहीं की तो वीडियो शूट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। मामले में थाने के एसआई एम धुर्वे ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जानें क्या बोलीं प्रिंसिपल?

मामले में गर्ल्स हायर सैकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा जैन ने कहा कि एक कक्षा में छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पाया गया। उसके बाद उसके माता-पिता को इस बारे में बताया गया है। वहीं घटना पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ