Girls Kidnapped in Navratri on the name of Kanya Pujan, भोपाल: मध्य प्रदेश के राजधानी नगर भोपाल से बड़ी ही हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कन्या पूजन के नाम पर दो मासूम बच्चियों का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में संबंधित इलाके की पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि जब इन बच्चियों की मां शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस वालों ने उसकी बात नहीं सुनी। लगभग 8 घंटे तक बेचारी इस थाने से उसे थाने और उस थाने से इस थाने भटकती रही। हालांकि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में सूचना देने वाले को 30 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की गई है।
-
21 अक्टूबर को कोतवाली थाने के पीर गेट इलाके में स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर के बाहर से सुबह 10 बजे अगवा की गई हैं दोनों बच्चियां
वाकया बीती 21 अक्टूबर को कोतवाली थाने के पीर गेट इलाके में स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर के बाहर का है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे दो महिलाएं कन्या पूजन के नाम पर यहां से दो छोटी बच्चियों को अपने साथ ले गई, जिनका अब तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। अगवा की गई बच्चियों की पहचान लालघाटी इलाके के मुकेश आदिवासी नामक शख्स की बेटियों 8 वर्षीय काजल और 1 साल की दीपाली के रूप में हुई है। इनमें काजल का 22 अक्टूबर को जन्मदिन था।
यह भी पढ़ें: माता के मंदिर में झूले से लगा करंट, बच्ची की मौत, भाई-पिता भी आए चपेट में
इस बारे में काजल और दीपाली की मां ने बताया कि मंदिर के बाहर से लापता हुई बेटियों का पता नहीं चलने पर जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने पहुंची तो पुलिस ने संबंधित मामला अपने अधिकारक्षेत्र में नहीं होने की बात कह तलैया थाने भेज दिया। वहां से फिर कोतवाली थाने भेज दिया गया और जब वहां पहुंची तो भी उसकी बात नहीं सुनी गई। लगभग 8 घंटे तक वह थानों के चक्कर लगाती रही, तब कहीं जाकर पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की। हालांकि अभी तक बच्चियों का कोई अता-पता नहीं है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में साइबर ठगी का बड़ा मामला, ICICI Bank को शख्स ने लगाया करोड़ों का चूना
सीसीटीवी में कैद हुई किडनैपर्स की तस्वीर, बताने को मिलेगा 30 हजार का इनाम
उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस मामले में कोतवाली थाने की पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इन बच्चियों और इन्हें अगवा करने वाली महिलाओं के बारे में कोई भी जानकारी देने वाले को 30 हजार रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान भी किया गया है। दूसरी ओर बड़ी बात यह भी है कि पुलिस ने बच्चियों की खोजबीन के क्रम में इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं और कैमरे में दो संदिग्ध महिलाओं की तस्वीर कैप्चर हुई है। इनमें एक ने काले रंग का सूट पहन रखा था तो दूसरी ने जींस पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी।
यह भी पढ़ें: पंजाब में साइबर ठगी का बड़ा मामला, ICICI Bank को शख्स ने लगाया करोड़ों का चूना
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines