Ghazwa-e-Hind Ruckus in MP: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद द्वारा गजवा-ए-हिंद पर जारी किए गए फतवे को लेकर शुरू हुआ बवाल अब पूरे देश में फैल गया है। देश के कोने-कोने में गजवा-ए-हिंद पर दारुल उलूम देवबंद के फतवे को लेकर विरोध किया जा रहा हैं। वहीं इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष राजा भैया का प्रतिक्रिया सामने आया है। राजा भैया ने कहा कि हिंदूवादी संगठन गजवा-ए-हिंद पर फतवे का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह जिहादी मानसिकता वाले ऐसे संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध की कार्यवाही करें।
बजरंग दल के नेता क्या कहा?
दारुल उलूम देवबंद द्वारा गजवा-ए-हिंद पर फतवा जारी करने के बारे में राजा भैया ने कहा कि हिंदूवादी संगठन फतवे का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। आतंकवादी सोच को फैलने नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की जिहादी मानसिकता संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
यह भी पढ़ें: किस फतवे पर घिरा दारुल उमूल देवबंद? बाल आयोग ने FIR के दिए निर्देश
विहिप-भाजपा के नेता का रिएक्शन
मध्य प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि यह देश संविधान से चलेगा, सरिया कानून या फतवा से नहीं। ऐसी जिहादी मानसिकता को पनपने नहीं दिया सकता। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र सिंह ने कहा कि गजवा-ए-हिंद एक प्रकार की मानसिकता है, जो सनातन विरोधी है। भारत का इतिहास सनातन विरोधी मानसिकता से भरा हुआ है। इस तरह की मानसिकता जिहाद को बढ़ावा देने का काम करती है।
NCPCR ने दिया FIR का निर्देश
बता दें कि, दारुल उलूम देवबंद के गजवा-ए-हिंद पर फतवा जारी करने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इस संस्था के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
13 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
14 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines