उज्जैन के महाकाल मंदिर के गेट पर भीषण आग से हड़कंप, श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गेट नंबर 1 सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल मौके पर कई फायर टेंडर मौजूद है। वहीं श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी गई है।

Ujjain Mahakal Temple fire

Ujjain Mahakal Temple fire

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गेट नंबर एक के पास भीषण आग लग गई। इसके बाद श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। वहीं मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आग छत पर लगी। दूर से ही धूआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी।

घटना मंदिर के गेट नंबर 1 पर स्थित कंट्रोल रूम की छत पर हुई। सूचना के बाद कई दमकलें मौके पर पहुंची और कुछ ही देर के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल बैटरी में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद मंदिर का गेट दोबारा खोल दिया गया है।

विज्ञापन

आग की सूचना मिलने पर कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि कंट्रोल रूम की छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी में लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग की घटना से केवल बैटरियों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ