Video: भोपाल की माखनलाल यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी, छात्राें के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

मारपीट मामले में वीडियो ग्रेब और पीड़िता
Edited By Amit Kasana

मारपीट मामले में वीडियो ग्रेब और पीड़िता
विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय कैंपस सोमवार को अखाड़ा बन गया। जर्नलिज्म के छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लात घूंसे चले। एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद दो गुटों में जमकर जूतम-पैजार हुई।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के छात्र ने कमेंट कर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान उसके दोस्त ने रोका तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद बवाल मचा गया और दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई।
वीडियो में कुछ छात्राएं बीच बचाव करती नजर आईं। आरोप है कि कुछ बाहरी छात्रों ने में अंदर आकर मारपीट की अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर मामला शांत कराया। छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 4 छात्रों के खिलाफ धारा 323, 294 के तहत और साथ ही दूसरे गुट के एक छात्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाने पहुंची पीड़ित छात्र का आरोप है कि उन लोगों ने जब लो चाय पीने बाहर गई तो पहले छेड़खानी की और फिर गाली गलौज की और मुझे और मेरे दोस्त को मारा। बताया जा रहा है कि इस घटना की शिकायत यूनिवर्सिटी के कुलपति केजी सुरेश तक भी पहुंच गई है। इस मामले में यूनिवर्सिटी की तरफ से भी छात्रों पर एक्शन लिया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: