---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘एक करोड़ दहेज दो या जिस्म का धंधा करो’; पत्नी ने दर्ज कराई जर्मनी के डॉक्टर पर FIR

Domestic Violence Prostitution Indore Vijay Nagar: दहेज मांगने और नहीं देने पर जिस्म का धंधा करने के लिए मजबूर करने का केस एक पति पर दर्ज हुआ। जानिए आखिर क्या मामला है?

FIR Against German Doctor In Indore: मध्य प्रदेश से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने इंदौर के विजय नगर पुलिस स्टेशन में अपने डॉक्टर पति रंजीत डोंकल के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है। उसने पति पर दहेज में एक करोड़ मांगने, पैसे नहीं देने पर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जली चमड़ी, पिघले कपड़े, बच्ची की हालत देख दादा चीखे…मां ने केक की तरह बेक कर डाली नवजात बेटी

---विज्ञापन---

शिकायत में पीड़िता ने बयां की आपबीती

TI सीबी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता विजय नगर इलाके की रहने वाली है। गोयल विहार खजराना निवासी उसका पति जर्मनी में डॉक्टर है। फरवरी 2023 में दोनों की शादी हुई थी। अक्टूबर 2023 में दोनों जर्मनी चले गए थे, लेकिन वहां जाकर पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह एक करोड़ रुपये दहेज मे मांगने लगा। विरोध करने पर उसने कहा कि वह जिस्म बेचकर उसे पैसे लाकर दे, लेकिन दे। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के नहाते समय और कपड़े बदलने के वीडियो भी बनाए हुए हैं, जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देता रहता है।

यह भी पढ़ें: ‘हाथ जोड़े पैर पकड़े, रोया-गिड़गिड़ाया, पर उन्हें रहम नहीं आया’; मुर्गा बनाया, थप्पड़ मारे, मुंह से खून निकाला

---विज्ञापन---

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता

पीड़िता के अनुसार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पिता से एक करोड़ रुपये लेकर आने को कहता है। अगर एक करोड़ नहीं दिए तो वह मुझे देह व्यापार में डाल देगा। विरोध करने पर वह गाली गलौज और मारपीट करता है। वह कहता कि जर्मनी में देह व्यापार लीगल है, इसलिए तुम देह व्यापार करके पैसा लाकर दो। शादी हुई है हमारी, इसलिए तुम मेरी प्रॉपर्टी हो, मैं जहां चाहे वहां इस्तेमाल कर सकता हूं। रोज-रोज के क्लेश और मारपीट से तंग आकर उसने वह वतन लौट आई और अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें: ‘बहन-बेटियों को गंदी नजर से देखा, आंखें फोड़ देंगे, हाथ-पैर तोड़ देंगे’; Suraj Pal Amu के 5 विवादित बयान

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2024 11:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola