MP Rajgarh Woman Torutred by In-Laws: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 32 साल की आशा वर्कर को उसके ससुरालियों ने बुरी तरह टॉर्चर किया। ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने महिला पर बेवफाई का आरोप लगाया। उसे पीटा और लोहे की रॉड से जलाया। उसके गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाल दिया। उसे बांध कर सड़क किनारे फेंक दिया। एक राहगीर ने उसकी हालत देखकर उसे बंधन से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।
पीड़िता की 4 बेटियां और एक बेटा है, जो इस समय उसके सुसरालियों के पास हैं। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर ससुरालियों पर केस दर्ज कराया और अपने बच्चों की कस्टडी वापस मांगी। करनवास पुलिस ने महिला की सास, ससुर, पति, ननद, पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें:3 बच्चों के साथ मां ने लगाया फंदा, UP के प्रतापगढ़ में मचा कोहराम, जानें महिला ने क्यों उठाया कदम?
पड़ोसी ने घर में घुसकर यौन शोषण किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घटना 13 दिसंबर की है। पड़ोसी स्टीम मशीन मांगने उसके घर में घुस आया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। वह उसके पीछे कमरे में चला गया, जहां उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इस बारे में ससुरालियों को बताया कि तो ससुराल वालों ने उस पर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया और पूरी रात उसके साथ शारीरिक हिंसा की।
मारपीट करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। उसे गर्म लोहे से जला दिया। उसके गुप्तांगों में लाल मिर्च डाल दी, क्योंकि उन्हें उस पर पड़ोसी के साथ संबंध होने का संदेह था। दुर्व्यवहार सुबह तक जारी रहा, जिसके बाद उसे नग्न करके आंगन में फेंक दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाला।
यह भी पढ़ें:जयपुर हादसे के डराने वाले वीडियो; 16 लोगों की मौत, 40 गाड़ियां राख, देखें कितना भयानक था मंजर?
गोपीसागर बांध पर सुनसान इलाके में फेंका
पीड़िता ने बताया कि उसकी सास ने उसकी जांघों और निजी अंगों को जलाने के लिए गर्म लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। असहनीय दर्द के कारण वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसके ससुर और पति ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाया और गुना जिले के गोपीसागर बांध पर ले गए, जहां उन्होंने उसे छोड़ दिया। एक राहगीर ने महिला को देखा और उसके परिवार को सूचित किया। उसने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके मायके वाले भी आ गए। मायके वालों की मदद से ही उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें:16 साल बाद बिछ़ड़े मां-बेटे का मिलन; जानें फेसबुक ने कैसे पूरा कराया परिवार और क्या है मामला?
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
9 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines