सीएम शिवराज के जन्मदिन पर बोले दिग्विजय सिंह- उनको आशीर्वाद नहीं दिया जा सकता उन्होंने झूठे वादे किए

Digvijay Singh Target Shivraj Singh Chouhan

Digvijay Singh Target Shivraj Singh Chouhan

भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः सीएम शिवराज ने रविवार को अपने जन्मदिन पर लाड़ली बहना योजना शुरू की है जिनमें महिलाओं के खाते में हर महीने 1 हजार रुपए डाले जाएंगे।‌

विज्ञापन

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, लेकिन आशीर्वाद उनको नहीं दिया जा सकता, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के हित में कोई काम नहीं किया है। केवल झूठे वादे किए है।

विज्ञापन

सामूहिक महायज्ञ में हुए शरीक

दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता के साथ जबलपुर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह महायज्ञ में पहुंचे थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

 

विज्ञापन

महंगाई को लेकर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले लाडली लक्ष्मी योजना चल रही थी, कितना फायदा हुआ? उसका रिकॉर्ड क्यों नहीं देते? अब लाडली बहना योजना आ गई। दो-तीन महीने की बात है। उसके बाद कोड ऑफ कंडक्ट लग जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक हजार रुपए खाते में डाल रहे हैं। दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए और बढ़ा दिए। जो सिलेंडर कांग्रेस पार्टी 400 रुपए में देती थी, आज वो लगभग 1150 रुपए हो गया।

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई बीजेपी

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर ये हुआ है कि मोहन भागवत मस्जिद जाने लगे मदरसे जाने लगे हैं। जो पहले कभी नहीं जाते थे। कभी भी आरएसएस या बीजेपी के लोग मंहगाई पर बयान नहीं देते थे अब महंगाई पर चिंता जाहिर करने लगे हैं। ये भारत जोड़ो यात्रा का असर है ये सब घबराने लगे हैं।

केजरीवाल को बताया भाजपा की B टीम

दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी कहते थे लोकपाल बिल ले आओ भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा। अब लोकपाल बिल आ गया लेकिन आम आदमी पार्टी के 2 मंत्री जेल में बंद हैं क्या भ्रष्टाचार समाप्त हो गया?

विज्ञापन

ये अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भाजपा की B टीम हैं भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है। भोपाल में केजरीवाल की रैली के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भोपाल में उनका स्वागत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ