Vikram Singh Viral Video: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सिगरेट पीते-पीते उनका पुलिस को धमकी देने का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा होने के बाद पुलिस ने आदित्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की करने और गाली गलौज करने का मामला किया दर्ज है।
रास्ते को लेकर पुलिस से भिड़ गए विक्रम सिंह
दरअसल राघौगढ़ में जेपी कॉलेज के पास महिला सुरक्षा और जागरुकता अभियान को लेकर ‘मैं हूं अभिमन्यु अभियान’ चल रहा था। इसी समय आदित्य का काफिला रास्ते से निकला। पुलिस ने यहां एक तरफ का ट्रैफिक रोका था। जब आदित्य विक्रम सिंह वहां पहुंचे तो वे पुलिस से वहीं से निकलने को लेकर भिड़ गए। उनका कहना था कि वे वहीं से निकलेंगे।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देशभर के 120 शहरों की करेगा GIS मैपिंग
जाम होने पर बढ़ गया विवाद
यहां जाम की स्थिति होने पर विवाद बढ़ गया। आदित्य ने एसडीओपी दीपा और रामगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान से की जमकर बहस भी की। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वो प्रोग्राम को बंद कराने की धमकी भी देने लगे। इस घटना का पूरा वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने पर आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विक्रम सिंह के ड्राइवर ने भी दी धमकी
बता दें कि एफआईआर में आदित्य विक्रम सिंह के ड्राइवर उधम सिंह के द्वारा भी धमकाए जाने और दुर्व्यवहार करने की बात कही सामने आई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकी भरे लहजे में कहा कि आदित्य विक्रम सिंह छोटे राजा लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ड्राइवर ने नुक्कड़ नाटक के दौरान मौजूद जेपी कॉलेज के रजिस्ट्रार संजय मिश्रा और अन्य स्टाफ के साथ भी अभद्रता की।
यह भी पढ़ें: Video: धरने पर बैठे, इस्तीफा दिया… फटकार पड़ी तो वापस लिया! वायरल हुआ भाजपा विधायक का ‘ड्रामा’
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
18 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines