Daughter lodged FIR Against Mother: ग्वालियर में मां और बेटी के झगड़े की अनोखी घटना सामने आई है। थाटीपुर थाना क्षेत्र की खलीफा कॉलोनी में बेटी ने अपनी मां को कचरा फैलाने से रोका तो गुस्साई मां ने बेटी के साथ मारपीट कर दी। बेटी ने विरोध किया तो मां उसे खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। यही वजह है कि पीड़ित बेटी ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट में बेटी को लगी चोटें
23 साल की रागिनी कुशवाहा ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसकी मां गिरिजा देवी ने कमरे के अंदर कचरा फैलाया। जब उसने अपनी मां को कचरा फैलाने से रोका तो मां गिरिजा देवी नाराज हो गई और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही थाटीपुर पुलिस रागिनी के घर पहुंची। मारपीट के चलते रागिनी को चोट लगी थी, लिहाजा पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और फिर उसकी शिकायत पर मां गिरिजा देवी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़े: हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया ने कमलनाथ पर कसा तंज- कांग्रेस को बुद्धि क्यों नही आ रही
खुदकुशी करने की मां देती थी धमकी
रागिनी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अक्सर कमरे में कचरा फैला देती है। पहले भी उसने इस बात का विरोध किया था।छोटी-छोटी बात पर उसकी मां उसे खुदकुशी करने और जान से मारने की धमकी देती है। CSP अशोक जादौन का कहना है कि इस मामले में बेटी की शिकायत पर मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, क्योंकि मामला घरेलू है, लिहाजा इसमें पुलिस परिवार परामर्श के तहत मामले में कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
14 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
14 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
16 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
18 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines