Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के झारडा तहसील क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची से कथित तौर पर रेप किया गया है। इतना ही नहीं, रेप के बाद आरोपी ने बच्ची को अर्द्धनग्न हालत में छोड़ दिया। गौर करने वाली बात ये है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान भी उसी दिन जिले में एक सार्वजनिक बैठक कर रहे थे। हालांकि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी ने बच्ची को घर बुलाया था
न्यूज साइट टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मंगलवार 31 अक्टूबर को दोपहर में करीब 12.30 बजे का है। बताया गया है कि शादीशुदा आरोपी ने बच्ची को किसी बहाने से अपने घर में बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को अर्धनग्न हालत में छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई अर्द्धनग्न हालत में घर पहुंची। बच्ची की हालत को देखकर उसकी मां घबरा गई। फिर बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। परिवार वाले बच्ची को लेकर झारडा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ेंः जादू टोना किया, इसलिए मेरा परिवार बीमार हुआ…कहते हुए पड़ोसन और उसकी बहू को कुल्हाड़ी से काट दिया
सीएम के कार्यक्रम से थाने पहुंचे अधिकारी
बताया गया है कि 31 अक्टूबर को सीएम शिवराज चौहान भी उज्जैन में ही थे। सूचना मिलते ही उनकी सुरक्षा में लगे एसडीओपी और थाना प्रभारी सीधे थाने पहुंचे। नाबालिग बच्ची व उसके माता-पिता का वीडियो बयान दर्ज कराया। उज्जैन पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोपी की तलाश में लगाई गई थी टीम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितीश भार्गव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के अगले दिन आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के साथ रेप करते समय आरोपी कथित तौर पर नशे में था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Karwa Chauth Unique Experience: पति काम में व्यस्त थे तो बीवी पहुंच गई ऑफिस, फिर क्या हुआ जान लें
एक महीना पहले भी हुई थी ऐसी वारदात
बता दें कि यह घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की के साथ रेप के एक महीने बाद हुई है। उसे उज्जैन शहर की एक सड़क पर खून से लथपथ पाया गया था। नाबालिग अर्धनग्न थी और खून से लथपथ थी। वह घर-घर जाकर लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भरत को गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines