---विज्ञापन---

जादू टोना किया, इसलिए मेरा परिवार बीमार हुआ…कहते हुए पड़ोसन और उसकी बहू को कुल्हाड़ी से काट दिया

Man Attempted to Murder Two Women With Axe: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

---विज्ञापन---

अजयारविंद नामदेव

Man Attempted to Murder Two Women With Axe: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक युवक ने जादू-टोना के शक अपने पड़ोस में रहने वाली सास- बहू की जोड़ी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया है। युवक के हमले के बाद से दोनों महिलाओं जिदंगी और मौत की बीच झूल रही है। दोनों महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

---विज्ञापन---

सास-बहू पर जादू-टोने का शक 

जानकारी के अनुसार, ये मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के नौगवा गांव का है। गांव के रहने वाले तेजभान सिंह के घर वाले पिछले काफी समय बीमार रह रहे थे। तेजभान सिंह को अपने घर वालों की बीमारी के पीछे जादू-टोना का शाक था। तेजभान सिंह को लगता था कि उसके पड़ोस में रहने वाली रामबाई सिंह और बहू गुड्डी सिंह उसके परिवार के लोगों के नाम पर जादू-टोना करती हैं, जिसकी वजह से वो हमेशा बीमार रहते हैं। तेजभान सिंह को रामबाई सिंह और उसकी बहू गुड्डी सिंह पर की महीनों से शक था।

---विज्ञापन---

कुल्हाड़ी से सास-बहू पर जानलेवा हमला

महीनों शक की आग में जलने वाले तेजभान सिंह ने गुरुवार को खेत में धान की कटाई का काम कर रही सास रामबाई सिंह और बहू गुड्डी सिंह को अकेला देखकर वो भी एक हाथ में कुल्हाड़ी और एक हाथ में हसिया लेकर खेत में पहुंच गया। खेत में आरोपी ने दोनों हाथों से महिलाओं के ऊपर हमला कर दिया है। हमला होने पर महिलाएं जोर-जोर से चीखने- चिल्लाने लगी। इनकी आवाज सुनकर गांव के लोग खेत की ओर दोड़े। गांव वालों को देख आरोपी मौके पर हथियार फेंस भाग गया।

यह भी पढ़ें: बैरंग लौटी बरात, एक रिवाज पर हुआ विवाद, लड़की के मां-बाप बोले- हमें अब भरोसा नहीं, हमारी बेटी मार दी तो…

---विज्ञापन---

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल महिलाओं को पास के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तालश शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2023 07:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola