'कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर…', MP में विपक्षी नेताओं के अमर्यादित बयानों से चढ़ा सियासी पारा

भोपाल के एक कार्यक्रम में आरडी प्रजापति ने कथावाचकों पर अपशब्दों की बौछार कर दी. उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ‘अंधाचार्य’ कहते हुए उनकी मां पर अशोभनीय टिप्पणी की. पढ़िये मध्य प्रदेश से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

former MLA RD Prajapati
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजनीति में हाल के दिनों में नेताओं के विवादित बयानों ने हंगामा मचा दिया है. महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से लेकर संतों और धर्माचार्यों पर व्यक्तिगत हमलों तक के बयानों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया और पूर्व विधायक व सपा उम्मीदवार आरडी प्रजाजपति के बयानों ने न केवल राजनीतिक मर्यादाओं को चुनौती दी है, बल्कि सामाजिक संवेदनशील मुद्दों पर भी बहस छेड़ दी है.

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने ग्रंथों का हवाला देते हुए एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के संदर्भ में विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने सहवास पर तीर्थ मिलने का उल्लेख किया. बाद में सफाई देते हुए उन्होंने इसे एक पुस्तक से लिया गया अंश बताया. उधर, भोपाल के एक कार्यक्रम में आरडी प्रजापति ने कथावाचकों पर अपशब्दों की बौछार कर दी. उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ‘अंधाचार्य’ कहते हुए उनकी मां पर अशोभनीय टिप्पणी की और कहा कि कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाना चाहिए. प्रजापति ने बहन-बेटियों को ‘प्लॉट’ और युवतियों के कथाओं में जाने पर भी कटाक्ष किया.

Advertisment

सत्ता पक्ष से मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं का अपमान करने और सनातन धर्म के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया. सारंग ने कहा कि बरैया का बलात्कार जस्टिफाई करने वाला बयान और प्रजापति की संतों पर अभद्र टिप्पणियां विकृत मानसिकता को दर्शाती हैं. उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए, साथ ही सपा नेतृत्व पर कार्रवाई न करने का तंज कसा.

कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया का बचाव किया. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि विधायक ने पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की पुस्तक का हवाला दिया था, इसलिए कार्रवाई लेखक और राजकमल प्रकाशन पर होनी चाहिए. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बलात्कार को अपराध बताते हुए कड़ी सजा की मांग की और कहा कि कांग्रेस सभ्यता-संस्कार के पक्ष में है. आरडी प्रजापति के बयान पर सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने इसे व्यक्तिगत बयान करार दिया और कहा कि पार्टी महिलाओं व संतों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ