MP News: मध्य प्रदेश में चल विधानसभा के बजट सत्र में आज जमकर हंगामा देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सत्र की बाकि अवधि के लिए कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को निलंबित कर दिया है। जिससे विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गए।
पटवारी पर निलंबन की कार्यवाही
जीतू पटवारी को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नियम 264 के तहत बजट सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित किया है। जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि जीतू पटवारी को निलंबित करने का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रखा था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने पास कर दिया। वहीं इस फैसले के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों ने जमकर विरोध किया और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की।
यह है पूरा मामला
सदन की कार्यवाई शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जीतू पटवारी के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पटवारी बार-बार सदन की मर्यादा को तोड़ने का काम करते हैं। जीतू पटवारी पहले भी ऐसा करते रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें बाकी के सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखता हूं। संसदीय कार्यमंत्री के इस प्रस्ताव के बाद स्पीकर गिरीश गौतम ने उन्हें निलंबित कर दिया।
और पढ़िए –Jharkhand: रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए की हार की आखिर वजह क्या है? जानें 6 बड़े कारण
कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
वहीं इस फैसले के बाद कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी। वहीं जीतू पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि यह एकतरफा कार्रवाई है। यह संसदीय परपंराओं के खिलाफ भी है।
बता दें कि इससे पहले जीतू पटवारी और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई थी। जबकि बजट के दौरान भी कांग्रेस विधायकों को विरोध को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ था। जबकि इस कार्रवाई के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा के आगे का सत्र भी हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines