चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने उठाया अनोखा कदम, बैंक खाते फ्रीज होने पर सियासत तेज

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने रविवार को ‘एक वोट एक नोट’ अभियान की शुरुआत की। बता दें मध्य प्रदेश में कुल 28 लोकसभा सीट हैं। यहां चार चरणों में चुनाव होगा, पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल हो होना है।

jitu patwari

jitu patwari

Madhya Pradesh Congress (विपिन श्रीवास्तव): लोकसभा चुनाव 2024 से ऐन पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज होने के बाद देशभर में सियासत गर्मा गई है। अब कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का अनोखा तरीका अपनाया है। रविवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने ‘एक वोट एक नोट’ अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से मांगा चंदा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी चुनाव के लिए सड़कों पर चंदा मांगने निकले। इस दौरान उनके साथ भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें ‘एक वोट एक नोट’ अभियान के तहत कांग्रेस क्राउड फंडिंग कर रही है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दुकानदार को ऐसा करने का कारण भी बताया।

विज्ञापन

अकाउंट सीज, आया आयकर विभाग का नोटिस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार पार्टी का बैंक अकाउंट सीज कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर आयकर विभाग ने उनकी पार्टी को करीब 1800 करोड़ का वसूली नोटिस भेजा है। जबकि उसी नियम पर बीजेपी की तरफ 4000 करोड़ रुपये निकलते हैं, लेकिन विभाग उनसे यह रकम नहीं मांग रहा है।

बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता अवसरवादी

इससे पहले मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि जो कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो रहे हैं वे कमजोर हैं। उनका कहना था कि ऐसे अवसरवादी नेताओं का कोई वोट बैंक नहीं होता, उनसे बीजेपी चुनावों में कोई फायदा नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

राज्य में चार चरणों में चुनाव 

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 28 लोकसभा सीट हैं। यहां चार चरणों में चुनाव होगा। राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है, इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण, फिर 7 मई और 13 मई को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ