हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP बोर्ड के 12वीं पास के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, लैपटॉप के लिए जल्द जारी होगी राशि

विज्ञापन
cm shivraj will give laptops

MP News: शिवराज सरकार ने एमपी बोर्ड के 12वीं पास छात्रों को बड़ा फायदा देने का ऐलान किया है। 75 प्रतिशत अंकों से पास होने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। प्रदेश में इस योजना का लाभ 78 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा।

25 हजार रुपए मिलेंगे

छात्रों को लैपटॉप लेने के लिए शिवराज सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। छात्रों के बैंक अकांउट में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि बोर्ड एग्जाम में 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को ही लैपटॉप योजना का लाभ मिलेगा। जून के तीसरे सप्ताह में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये डाले जाएंगे।

लोक शिक्षण संचनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट को अपडेट करने के लिए कहा है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारियों को छात्रों की सूची भी भेज दी गई है। 10 जून के पहले अपने जिलों में छात्रों के बैंक अंकाउट को अपडेट करना होगा।

सीएम शिवराज जारी करेंगे राशि

बता दें कि लैपटॉप योजना का लाभ प्रदेश के 78 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक से स्टूडेंट्स के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग को इस आयोजन की तैयारियों के निर्देश दे दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें