Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
MP News: लाड़ली बहना योजना की राशि 10 जून को महिलाओं के खाते में आएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। यह बहनों का जीवन बदलने वाली योजना है। इसमें सभी तैयारियां तय समय से होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि योजना का शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर से होगा जिसमें सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में 1 करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण 7 जून तक किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में 8 जून को विशेष ग्राम सभाएं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों द्वारा 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाड़ली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। शेष स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शाम को 6 बजे जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देखेगा वातावरण उत्साह से भरा होगा। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएं। उन्होंने बताया कि 1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का आहरण कर बैंक में 5 जून को जमा करा दी जाएगी।
बताया गया कि राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाड़ली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियां भी होंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।