Karnataka assembly elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। सीएम शिवराज कल दिनभर कर्नाटक में प्रचार करेंगे।
बीजेपी के स्टार प्रचार सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। ऐसे में वह कल से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। सीएम शिवराज चिक्कोडी जिले की हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी निखिल कट्टी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि बेलगावी की रामदुर्गा विधानसभा से प्रत्याशी चिक्कारेवन्ना के पक्ष में जनसभा और गोकक सीट से प्रत्याशी रमेश जारकीहोली के पक्ष में जनसभा करेंगे।
और पढ़िए – Shivraj cabinet decision: किसानों को मिलेगा ज्यादा मुआवजा, ये अहम फैसले भी हुए
सीएम शिवराज कल तीन विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। इसके अलावा वह आगामी दिनों में भी प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। खास बात यह है कि कर्नाटक में सीएम शिवराज चुनाव से पहले भी कई दौरे कर चुके थे। सीएम शिवराज कल सुबह कर्नाटक पहुंचेंगे।
वीडी शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
वहीं आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कहा कि ‘कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का यह कहना कि अगर चुनाव में कांग्रेस जीती तो पीएफआई को वापस लेकर आएंगे, उनका यह कहना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद का समर्थन करना है या फिर वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की नीति है। आज कांग्रेस आतंकवाद और आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों के साथ खड़ी है, दिग्विजय सिंह जैसे लोग इन्हीं आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।’
और पढ़िए – CM शिवराज का बड़ा ऐलान, दतिया में बनेगा पीतांबरा माई महालोक
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा दम लगाया है। कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग और 13 मई को रिजल्ट आना है। ऐसे में अब चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
6 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines