Arpit Pandey
Read More
Shivraj cabinet decision: मध्य प्रदेश में किसानों के हित में शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में फसल नुकसान का ज्यादा मुआवजा मिलेगा। शिवराज कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा भी कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है।
शिवराज कैबिनेट की बैठक में फसल मुआवजा बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश में 25 से 33 प्रतिशत फसलों के नुकसान पर 5500 रुपए प्रति हेक्टेयर जबकि सिंचित फसल के लिए 9500 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह 33 से 50 प्रतिशत के नुकसान पर 8500 रुपए और 16500 रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिलेगा। जबकि 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर 17000 और 32000 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा।
और पढ़िए – कर्नाटक के रण में CM शिवराज संभालेंगे मोर्चा, इन सीटों पर करेंगे धुंआधार प्रचार
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में लोगों को सरकारी जमीनों के पट्टे दिए जाने का भी फैसला लिया गया है। नगरीय निकायों में जो लोग सरकारी जमीनों पर रह रहे हैं, उन्हें अब पट्टे दिए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी पट्टे दिए जा चुके हैं।
और पढ़िए – CM शिवराज का बड़ा ऐलान, दतिया में बनेगा पीतांबरा माई महालोक
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।