CM Shivraj: राहुल गांधी को मानहानि के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि उन्हें जमानत भी मिल गई। लेकिन यह मुद्दा देश की रानजीति में गर्माया हुआ है। कांग्रेस के नेता लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ है’
सीएम शिवराज से जब राहुल गांधी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कौन कहेगा कि आप इस तरह की असत्य बातें करें छोटी बातें करें, उन्हें मर्यादाओं को याद रखना चाहिए। लेकिन राहुल जी से ये पहली बार नहीं हुआ है। 2019 के मामले में तो उन्हें सजा सुनाई गई है। इससे पहले वह माफी मांग चुके हैं, लेकिन फिर भी कई विवादित बयान उन्होंने दिए हैं। झाबुआ में भी उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था, जिसकी अभी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
और पढ़िए – MP Politics: CM शिवराज की राहुल गांधी को सलाह, ‘1962 भी याद कर लो’
‘कहीं भी कुछ भी कह देते हैं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं हमेशा कहता हूं कि वह गैर जिम्मेदार हैं वो अपरिपक्व है पर अपरिपक्व ही नहीं वो अमर्यादित भी है, कहीं भी कुछ भी कह देते हैं। उनके बयान उठा कर देख लीजिए एक नहीं अनेक बयान ऐसे हैं। चौकीदार चोर है हर किसी को चोर कह दो इतने बड़े नेता अपने आप को मानते हैं ये सब कोई शोभा देता है क्या उनके लिए। जो अहंकार गांधी परिवार का कि हम तो सर्वश्रेष्ठ है, उसे बदलना चाहिए। हम किसी को भी कुछ बोल सकते हैं राजाओं जैसा व्यवहार ये करते हैं। इस सजा ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में कानून के ऊपर कोई नहीं है।’
और पढ़िए – राहुल गांधी के समर्थन में उतरे कमलनाथ, कही बड़ी बात, VD शर्मा ने साधा निशाना
एमपी में भी राजनीति गर्माई
बता दें कि राहुल गांधी को हुई सजा को लेकर मध्य प्रदेश में भी राजनीति गर्माई हुई है। बीजेपी के नेता लगातार राहुल गांधी को हुई सजा को लेकर निशाना साध रहे हैं तो कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। ऐसे में राहुल को लेकर प्रदेश की सियासत में बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने हैं।
संबंधित खबरें
MP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
13 mins agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
5 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
23 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines