CM शिवराज ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कहीं भी कुछ भी कह देते हैं'
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan target rahul gandhi
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj singh chouhan target rahul gandhi
CM Shivraj: राहुल गांधी को मानहानि के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि उन्हें जमानत भी मिल गई। लेकिन यह मुद्दा देश की रानजीति में गर्माया हुआ है। कांग्रेस के नेता लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
सीएम शिवराज से जब राहुल गांधी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कौन कहेगा कि आप इस तरह की असत्य बातें करें छोटी बातें करें, उन्हें मर्यादाओं को याद रखना चाहिए। लेकिन राहुल जी से ये पहली बार नहीं हुआ है। 2019 के मामले में तो उन्हें सजा सुनाई गई है। इससे पहले वह माफी मांग चुके हैं, लेकिन फिर भी कई विवादित बयान उन्होंने दिए हैं। झाबुआ में भी उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था, जिसकी अभी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
राहुल गांधी जी ने एक नहीं कई विवादित बयान दिए हैं। वह गैर जिम्मेदार, अपरिपक्व और अमर्यादित नेता हैं।
माननीय न्यायालय द्वारा मानहानि मामले में दी गई सजा ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में कानून के ऊपर कोई नहीं है। pic.twitter.com/hTfgfDnCUL
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 24, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं हमेशा कहता हूं कि वह गैर जिम्मेदार हैं वो अपरिपक्व है पर अपरिपक्व ही नहीं वो अमर्यादित भी है, कहीं भी कुछ भी कह देते हैं। उनके बयान उठा कर देख लीजिए एक नहीं अनेक बयान ऐसे हैं। चौकीदार चोर है हर किसी को चोर कह दो इतने बड़े नेता अपने आप को मानते हैं ये सब कोई शोभा देता है क्या उनके लिए। जो अहंकार गांधी परिवार का कि हम तो सर्वश्रेष्ठ है, उसे बदलना चाहिए। हम किसी को भी कुछ बोल सकते हैं राजाओं जैसा व्यवहार ये करते हैं। इस सजा ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में कानून के ऊपर कोई नहीं है।’
बता दें कि राहुल गांधी को हुई सजा को लेकर मध्य प्रदेश में भी राजनीति गर्माई हुई है। बीजेपी के नेता लगातार राहुल गांधी को हुई सजा को लेकर निशाना साध रहे हैं तो कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। ऐसे में राहुल को लेकर प्रदेश की सियासत में बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: