MP Politics: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी तीखी होती जा रही है। कल दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आमने-सामने आ गए थे। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवा किया था, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनका समर्थन किया है। सीएम ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा।
सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार हैं
दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ‘सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार हैं, आखिर वह कांग्रेस में कितना अपमान सहते। कांग्रेस ने 2018 का विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर लड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ को बना दिया। जबकि उनकी सरकार भी दिग्गी राजा पीछे से चला रहे थे। कमलनाथ तो नाम मात्र के चेहरे थे।’
सड़कों पर उतर जाओं कह दिया
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘ जब सिंधियाजी और उनके समर्थकों ने जनसमस्याएओं को उठाया तो कहा कि काम करो नहीं तो हम सड़कों पर उतरेंगे। जिस पर कमलनाथ ने कहा कि उतर जाओ। अहंकार इतना बढ़ गया था कि मैं तो गाड़ी में बिठाकर छोड़ आऊंगा दूसरी पार्टी में। कोई इतना अपमान कैसे सहता। मिलने को कहो चलो-चलो कहते थे।’
जनता हजारों वोटों से क्यों जिताती
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अगर वह लोग गलत होते तो उपचुनाव में जनता उन्हें हजारों वोटों से क्यों जिताती। कांग्रेस में रहते हुए जो लोग एक हजार दो हजार वोटों से जीते थे। फिर वह लोग उपचुनाव में पचास-पचास हजार वोटों से कैसे जीते। हम किसी की मेहरबानी पर सरकार नहीं चला रहे। सिंधिया जी के साथियों ने इस्तीफा दिया और शान से उपचुनाव जीतकर आए। लेकिन कांग्रेस में छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी है, एक नेता दूसरे को छोटा करने के लिए बड़ा बयान देना चाहता है। इसमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं।’
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
12 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines