CM शिवराज का ऐलान इस जिले के हर गांव में पहुंचेगा नर्मदा का जल, करोड़ों के विकासकार्यों की दी सौगात
Edited By Arpit Pandey

CM Shivraj Singh Chouhan
Edited By Arpit Pandey

CM Shivraj Singh Chouhan
MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के सोनकच्छ में लाड़ली बहना सम्मेलन में जिले को करोड़ों रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी है। सीएम ने 90 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार की योजना की जानकारी भी दी।
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में एक सामाजिक क्रांति हो रही है, जिसमें बहनें आत्म-निर्भर हो रही हैं और उनका परिवार और समाज में सम्मान बढ़ रहा है। आजीविका मिशन में जहां स्व-सहायता समूह के रूप में संगठित महिलाओं को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए सरकार सहायता दे रही है, वहीं लाड़ली बहना जैसी योजना से उन्हें आगामी 10 जून से प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि दी जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना में अभी तक प्रदेश की 44 लाख 90 हजार बेटियों को लखपति बनाया है।’
सीएम ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में बेटियों के साथ अन्याय समाप्त कर उन्हें वरदान बनाया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सरकार हर गरीब कन्या का विवाह करवाती है। मुख्यमंत्री ने इस योजना में अभी तक दी जाने वाली राशि 49 हजार को बढ़ा कर 51 हजार किये जाने की घोषणा की। लाड़ली बहना केवल योजना नहीं भाई-बहन का पवित्र रिश्ता है। मध्य प्रदेश में हर क्षेत्र में बहनों को सशक्त बनाया जा रहा है। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस और शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण, सम्पत्ति की रजिस्ट्री में स्टॉम्प शुल्क में छूट जैसी योजनाओं ने बहनों को सशक्त बनाया है।’
मुख्यमंत्री बोले कि ‘हमारा प्रयास है कि हर बहन की आमदनी कम से कम 10 हजार रूपये महीना हो। बहनों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना मेरी जिंदगी का मकसद है। देवास जिले में 2 लाख 80 हजार बहनों के फार्म लाड़ली बहना योजना में भरे गये हैं। बहनों संबंधी योजनाओं की मॉनीटरिंग के लिये हर गाँव एवं वार्ड में लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है।’
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘प्रदेश में सिंचाई के रकबे में तेजी से वृद्धि हो रही है। देवास जिले में नर्मदा का जल पहुँचवाया गया है। जिले के जिन 58 गांव में अभी तक नर्मदा का जल नहीं पहुँचा है, वहां भी शीघ्र ही नर्मदा का जल पहुँचाया जायेगा। नल-जल योजना में हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। योजना में देवास जिले में एक लाख 30 हजार कनेक्शन हो गये हैं। मुख्यमंत्रीने निर्देश दिये कि योजना में किये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन आवश्यक रूप से किया जाये।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: