CM शिवराज बोले-प्रदेश की बेटियों से मेरा मामा का नाता, इस दिन से खाते में पहुंचेगा लाड़ली बहना योजना का पैसा

CM Shivraj Singh Chouhan Laadli Bahna Yojana

CM Shivraj Singh Chouhan Laadli Bahna Yojana

MP News: खंडवा और सीधी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली जुड़कर नए जोड़ों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने लाड़ली बहना योजना को लेकर भी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि जल्द ही योजना का पैसा बहनों के खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

विवाह आत्माओं का पवित्र बंधन है

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘भारतीय संस्कृति में विवाह कोई समझौता नहीं, बल्कि आत्माओं का पवित्र बंधन है। बेटियां हमारे लिये देवियां हैं, उनका विवाह पवित्र संस्कार है। एक समय था जब बेटियों को दुनिया में आने से रोका जाता था और बेटियों का विवाह बोझ माना जाता था, आज स्थिति बदल गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना से नवदम्पतियों को अपनी गृहस्थी चलाने में सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने सामग्री के स्थान पर राशि देने की व्यवस्था की है, जिससे नवदम्पति अपनी आवश्यकता के अनुकूल जरूरी सामान खरीद सकें। इन पैसों से वह अपने आने वाले जीवन के लिए सभी चीचें खरीद सकती हैं।

300 जोड़ों की हुई शादी

सीएम ने जनपद पंचायत सीधी एवं बालादी जिला खंडवा में हो रहे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। दोनों जिलों में लगभग 300 जोड़े आज विवाह-सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि बेटियां सुखी, निरोगी और प्रसन्न रहें। विवाह से जुड़ रहे दोनों परिवार एक-दूसरे का गौरव और सम्मान बढ़ाने का कार्य करें।

विज्ञापन

जल्द आएगा पैसा

सीएम शिवराज ने कहा कि बेटियों के विवाह का क्षण उल्लास और आनंद का क्षण है। लाखों बेटियों का मामा होने के नाते मेरा प्रसन्न होना स्वाभाविक है। प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के खाते में हर महीने 1000 रूपए की राशि पहुंचाई जाएगी। जिसकी शुरुआत 10 जून से होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ