CM Shivraj: मध्य प्रदेश में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों की फसलों को हुआ है। कई जिलों में बारिश तेज आंधी और ओलावृष्टि से 80 प्रतिशत से भी ज्यादा फसले खराब हो चुकी हैं, जिसको लेकर किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लेकिन अब किसानों के लिए एक राहतभरी खबर हैं। शिवराज सरकार ने खराब फसलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
7 दिनों में सर्वे का दिया निर्देश
शिवराज सरकार ने किसानों की फसलों को हुए नुकसान के लिए सर्वे के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उन फसलों का सर्वे 7 दिन में कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश जारी हो गए हैं।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1633724945892081665?s=20
सीएम ने कहा कि ‘प्रदेश के कुछ जिलों में असमय वर्षा और ओला वृष्टि के कारण फसलों का नुकसान हुआ है। मैंने तत्काल सर्वे के निर्देश जारी कर दिये थे। जिन किसान भाई-बहनों की फसलों का नुकसान हुआ है, वो चिंता न करें। मैं साथ हूं। आपको राहत राशि व फसल बीमा का भी लाभ मिले, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’
और पढ़िए – Land For Jobs Scam: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के दिल्ली वाले घर भी पहुंची ED, छानबीन जारी
10 दिनों में मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले 10 दिनों में किसानों को राहत राशि देने का काम शुरू हो जाएगा। सीएम शिवराज ने देर रात अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे कर मुआवजा राशि वितरण करने की बात कही है। सीएम ने कहा कि फसल क्षति सर्वे का काम पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए, जबकि फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की पूरी प्रक्रिया गंभीरता से होना चाहिए।
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1634083442924068865?s=20
और पढ़िए – वीरांगनाओं का सीएम हाउस कूच, सांसद किरोड़ीलाल बोले- इतनी याचना के बाद तो राक्षस भी पिघल जाता
बता दें कि मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से रवि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जिलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा गेंहू, चना, मसूर और सरसों की फसल बर्बाद हुई है। जिससे किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। फिलहाल सरकार की तरफ से राहत राशि दिए जाने की घोषणा से किसानों को थोड़ी राहत जरुर मिली है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
28 mins ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines