हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नई संसद भवन के उद्घाटन में शामिल हुए CM शिवराज, बताया लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय

विज्ञापन
new parliament building

New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवन और मंत्रोच्चार के साथ देश की नई संसद भवन का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान तमिलनाडु के मठों से आए अधीनम ने पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। जिन्होंने कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है।

ऐतिहासिक आयोजन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि ‘राजधर्म, न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता, अक्षुण्णता एवं सामर्थ्य को‌‌ साष्टांग दंडवत प्रणाम। यह पल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। आज पूरे देश का मन उत्साह और गौरव से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित संसद भवन का लोकार्पण कर नवनिर्माण के संकल्पों की ओर अग्रसर भारत को नई गति दी है।’

इतिहास में दर्ज हो गया यह स्वर्णिम पल

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आज का यह स्वर्णिम पल इतिहास में दर्ज हो गया, जब वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये संसद भवन में ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ स्थापित किया।’

बता दें कि नई संसद भवन के कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। जहां सेंगोल स्थापना के बाद पीएम मोदी ने श्रमयोगियों का सम्मान किया, जो संसद के निर्माण में शामिल थे। इसके बाद सर्वधर्म सभा हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें