CM Shivraj Respond Priyanka Gandhi Taunt: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजतीनिक सरगर्मियां तेज है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच लगातार जुबानी जंग लड़ी जा रही है। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश पहुंची थी। यहां उन्होंने राज्य की शिवराज सरकार पर हमला करते हुए सड़कों को लेकर तंज कसा। अब प्रियंका गांधी के इसी तंज का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया है।
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को अविकसित रखने का पाप किया: सीएम
सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को लहार के एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस तो चाहती थी जनता गरीब बनी रहे जनता गरीब बनी रहेगी तो आवाज नहीं उठाएगी, हमारे सामने हाथ फैलाएगी पीछे चलती रहेगी। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को अविकसित रखने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि, कई लोगों ने तो राज्य में सिर्फ मामा ही राज देखा है दिग्विजय का राज देखा ही नहीं है। दिग्विजय के राज में तो ये पता नहीं चल पाता था कि गड्ढों में सड़क होती थी या सड़क में गड्ढे होते थे।
यह भी पढ़ें: फिरोजपुर में किश्ती वाला झूला टूटा, 3 बच्चों की मौके पर मौत, गले में रस्सी फंसने से हुआ हादसा
सीएम शिवराज का जनता से सवाल
सीएम शिवराज ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि लहार की जनता बताए कि मध्यप्रदेश में जितनी सड़कें भाजपा की सरकार ने बनवाई क्या उतनी सड़के कभी कांग्रेस ने बनवाई थी? उन्होंने आगे कहा कि मुझे कहते हुए गर्व है भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बहाई है।
चम्बल को बनाया डाकू मुक्त
इसके बाद सीएम शिवराज ने कहा कि, एक जमाना था जब कांग्रेस की सरकारों में चम्बल की बीहड़ों में डकेतों का राज था मुझे अच्छी तरह याद है उस समय मैंने कहा पूरा किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं ग्वालियर आया था पुलिस अफसरों की बैठक बुलाई थी और एक ही बात कही थी कि मध्यप्रदेश में या तो डाकू रहेगे या शिवराज सिंह चौहान रहेगा दोनों एक साथ नहीं रह सकते है। साल भर के अंदर सारे डकेतों के गिरोह समाप्त कर दिए गए।
संबंधित खबरें
जबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 hr agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
5 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
22 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
23 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines