CM Shivraj Singh Chauhan Inaugurated Development Works, जबलपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जबलपुर में 548 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिले के कटंगी में लाड़ली बहना सम्मेलन के मंच से चौहान ने कहा कि वह कटंगीवासियों के अपार प्रेम के लिए धन्यवाद करते हैं। मैं आपको वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, लेकिन आपके विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा।
-
जबलपुर की 29 कालोनियों समेत राज्यभर की 2792 कॉलोनियों को वैध करने का ऐलान किया मुख्यमंत्री ने
इस अवसर पर जबलपुर की 29 कालोनियों समेत राज्यभर की 2792 कॉलोनियों को वैध करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गरीबों की मेहनत की कमाई को जाया नहीं जाने देंगे। आगे से कोई भी बिल्डर अवैध कॉलोनी नहीं काट पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा-मेरा सपना है कि किसी भी गरीब को बिना जमीन और घर के नहीं दिया जाएगा। गरीब को जमीन का पट्टा देकर मालिकाना हक दिया जाएगा। अभी जबलपुर में गरीबों के लिए 900 से ज्यादा घर बनाने जा रहे हैं, वहीं आगे जमीन ढूंढते जाएंगे और घर बनाते जाएंगे। इस अवसर पर सीएम चोहान ने सु-राज कॉलोनी योजना का शुभारंभ किया।
जरूर पढ़ें: कमलनाथ के गढ़ में CM शिवराज का बड़ा ऐलान, प्रदेश को मिलेगा 55वां जिला, श्री हनुमान लोक की रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 3 हजार रुपए तक ले जाने की घोषणा करने के साथ ही महिलाओं को राजनीति में लाने के मकसद से प्रदेश की सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण करने की बात भी कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं, जिनमें लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और प्ले ग्राउंड सभी व्यवस्थाएं होंगी। बच्चों को घर लेने और छुट्टी के बाद छोड़ने के लिए बस जाएगी।
और पढ़ें: Madhya Pradesh Politics: शिवराज कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, इन नए नामों पर हो सकता है विचार
…लेकिन विस्तार की बात पर मुख्यमंत्री ने कही ऐसी बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सरकारी भर्ती के साथ-साथ स्व-रोजगार योजनाएं भी चल रही हैं। ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ योजना में युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान हर माह 8 से 10 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल से हर घर शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। हमारी सरकार जनता की जिंदगी बदलने का काम कर रही है। कमलनाथ ने तो कभी विकास के काम किए नहीं और हमारे विकास के काम से खासकर हमारी जन दर्शन यात्रा से घबराए हुए हैं। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब मंत्रिमंडल के विस्तार संबंधी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-मंत्रिमंडल के विस्तार की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे मीडिया से ही पता चल रहा है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
9 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines